- कुमाऊं वासियों को मिली सौगात, लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा होगी शुरू: अजय भट्ट
हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है श्री भट्ट ने कहा कि कुमाऊंवासियों को नई रेल सेवा की सौगात दिए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार जताया है।
श्री भट्ट ने बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं और प्रयागराज के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा, जो कि शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज को रवाना होगी जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं ट्रेन आएगी और यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

श्री भट्ट ने कहा कि वह लंबे समय से इस ट्रेन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे आखिरकार कुमाऊं वासियों के लिए यह सौगात मिली है। श्री भट्ट ने बताया कि प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले कुमाऊं वासियों को इस रेल संचालन से सुविधा मिलेगी, इसके अलावा प्रयागराज से लालकुआं आने वाली ट्रेन में कुमाऊं मंडल के विभिन्न पर्वतीय एवं धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए लोग उत्तर प्रदेश से आ सकेंगे।
श्री भट्ट ने इसने रेल संचालन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार जताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई 
