- जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निकाय क्षेत्र की 64 सड़कें पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधीन सड़कों अब पूरी तरह होंगी गड्ढा मुक्त
नैनीताल जिले के विभिन्न निकायों की सड़कों को लोक निर्माण विभाग करेगा चकाचक
हल्द्वानी- – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में अब जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा सराहनीय पहल करते हुए निकाय क्षेत्र की सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिससे कि इन सड़कों का सुदृडीकरण होगा और यह सड़कें पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त होंगे।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत के स्वामित्व वाले मार्गों की दशा खराब होने की स्थिति में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय क्षेत्र में जिन महत्वपूर्ण मार्गों की चौड़ाई 3.75 मीटर या इससे अधिक है उन सभी को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
जिस के क्रम में निर्माण खंड हल्द्वानी लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम की 36 सड़कें और रामनगर नगरपालिका की 4 सड़कें तथा नैनीताल नगर पालिका की 24 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई हैं। जिले में कुल 64 सड़कें ऐसी हैं जिनके रखरखाव का जिम्मा अब लोक निर्माण विभाग के पास रहेगा। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि वह पूर्व में ही जिले की सभी मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश विभाग को दे चुके हैं इसी क्रम में अब नगर निकाय क्षेत्र की मुख्य सड़कों को भी गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा जिससे कि स्थानीय लोगों को सुगम यातायात मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
