हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित टीमों ने घटना की बारीकी से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और नेपाल तक पीछा करते हुए आखिरकार उसे नगला तिराहे से दबोच लिया। मामला 31 जुलाई का है, जब ज्योति मेर अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। गले और हाथों पर निशान, सिर पर चोट के चलते मामला हत्या का निकला।
जांच में सामने आया कि आरोपी अभय और उसके भाई अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में ज्योति काम करती थी। सेंटर के प्रबंधन को लेकर बढ़ते विवाद और अजय के साथ अवैध संबंधों के कारण अभय ने आक्रोश में आकर ज्योति की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर नेपाल भाग गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस 


