हल्द्वानी: प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी, एसपी क्राइम और सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान अपराध नियंत्रण, मामलों के जल्द खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वी. मुरुगेशन ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में दो अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई—
- सर्कल ऑफिसर्स (CO) की कार्यशैली और उनके क्षेत्र की कानून व्यवस्था का आकलन।
- वांटेड अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने और लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। वी. मुरुगेशन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। दोनों जिलों में पुलिस को इस पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।
आगामी ईद पर्व को लेकर भी सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वी. मुरुगेशन ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि अफवाहें न फैलें और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन अब अपराध और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
