हल्द्वानी– पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल जा रहा कार सवार स्क्रैप कारोबारी हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार टांडा जंगल में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में तीनों सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपति की मौत की पुष्टि की। जबकि बुरी तरह घायल बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते हैं। गुरुवार को वह 48 वर्षीय पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जाने के लिए निकले थे। कार संख्या यूके 06बीडी 9333 पर सवार परिवार टांडा जंगल में एस मोड़ और बेलबाबा के बीच ही पहुंचा था कि तभी कार अनियंत्रित हो गई।
कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अधिकारी को सिपाहियों ने रोका।
उन्होंने अपनी निजी कार में जहूर, राशिदा और निदा को डाला और एसटीएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहद नाजुक हालत में निदा का आईसीयू में उपचार शुरू किया गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके 
