लालकुआं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला और नगर में विभिन्न पदों पर रहे जीवन कबडवाल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लालकुआं क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले 24 घंटे के भीतर यह तीसरे वरिष्ठ नेता है, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में भले ही जीवन कबड़वाल द्वारा अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है, परंतु पिछले 24 घंटे से क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी छोड़ने के क्रम में यह पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।
विदित रहे कि जीवन कबडवाल लंबे समय तक नगर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे, तथा इसके बाद वह जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष भी रहे हैं, उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा, वहीं सूत्रों से पता चला है कि वह जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इससे पूर्व गत दिवस नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और लालकुआं के दो बार चेयरमैन रहे कैलाश चंद्र पंत भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR 
