हल्द्वानी- – अपर जिला अधिकारी फिंचाराम चौहान ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभागों द्वारा किए जाने वाले बहुउद्देशीय शिविरों/ रात्रि विश्राम/ चौपाल आदि में जनपद/ ब्लॉक स्तरीय/ ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरो में विभागों के सक्षम अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। सक्षम स्तर से अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपर जिला अधिकारी श्री फिंचाराम चौहान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि आम जनमानस की शिकायत और समस्याओं के निस्तारण एवं विभागीय योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंच जाने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्तरों से बहुद्देशीय शिविरों/ रात्रि विश्राम एवं चौपाल आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम में यह संज्ञान में आ रहा है कि इस प्रकार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया जा रहा है। सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों /रात्रि विश्राम/चौपाल आदि में जनपद स्तर /ब्लॉक स्तर/ ग्राम पंचायत स्तर के सक्षम अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जाना है। यदि सूचना के बाद भी सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
