Haldwani News: उत्तराखंड में कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं इसका असर अब परिवहन के साथ ही रेल सेवा भी पड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना काठगोदाम से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले वाली यात्री ट्रेन ‘उत्तर संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस’ (15036) के साथ रामनगर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ‘रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस’ (25036) आज घने कोहरे के कारण रद्द कर दी गई। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के कारण पटरियों की स्थिति समझने और सिग्नल देखने में ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
घने कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से कई यात्रियों को असुविधा तो हुई लेकिन किसी भी यात्री की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी ठण्ड के साथ कोहरा और भी बढ़ सकता है। आरसीटीसी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति ट्रेन 11 जनवरी, 13 जनवरी, 16 जनवरी, 18 जनवरी, 20 जनवरी और 23 जनवरी को निरस्त रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
