हल्द्वानी-जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याआंे एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, आवास, आर्थिक सहायता के साथ ही लगभग 72 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।
डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याआंे एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्यटक स्थलों में जहां पर पार्किंग की परेशानियां हैं, प्रशासन द्वारा उपयुक्त स्थलों की डीपीआर तैयार कर भूमि के चयन हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गये थे, शासन द्वारा अधिकांश पार्किंग हेतु भूमि स्वीकृत कर दी गई है नैनीताल शहर में कतिपय स्थानों पर पार्किंग हेतु कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकांश टूरिस्ट स्थलों में पार्किंग हेतु कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
जनसुनवाई में खानचन्द्र मार्केट के व्यवसायिकों के साथ ही दुकानों में कार्य करने वाले लोगों द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि खानचन्द्र मार्केट में महिला एवं पुरूष शौचालय एवं पेयजल की समस्या है जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा है उन्होंने जिलाधिकारी से खानचन्द्र मार्केट में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेªट एवं नगर निगम को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
गुरूनानक कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी के निवासियों ने जिलाधिकारी को बताया कि गुरूनानक कालोनी आवासीय कालोनी है यहां पर व्यवसायिक गतिविधि यथा वाहनों की मरम्मत, वर्कशाप आदि व्यवसायिक गतिविधियां होने से कालोनी वासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि इन प्रतिष्ठानों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को शीघ्र आख्या प्रस्तुत कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में लछमसिंह निवासी पनियाली ने सडक निर्माण कराये जाने,अशोक विहार तीनपानी के कालोनी वासिंयो ने अशोक विहार कालोनी में नामावली बोर्ड स्थापित कराने,छाययल निवासी मनोज कुमार ने रजिस्ट्री व दाखिल खारिज भूमि पर निर्माण रोके जाने तथा नरेन्द्र पाल सिंह रावत ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगांे की अधिकांश समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
