हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम से बीती रात तीन चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए से अधिक नगदी भरी दो कुंतल वजनी तिजोरी बहुत ही सातिराना अंदाज में चोरी कर ली, पुलिस और एसओजी की टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के माध्यम से जहां साक्ष्य जुटाये, वही उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के बजरंग मोटर्स में चोरी का मामला सामने आया है, शोरूम स्वामी संजय अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है सीसीटीवी की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से चोरों ने वहां रखी 2 कुंतल की तिजोरी जिसमें 20 लाख नगद रुपए रखें थे उसे लेकर चले गए, सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं, उक्त शातिर चोरों ने पहचान छुपाने और सबूत मिटाने के लिए हाथ में दस्ताने, मुंह में मास्क, और सिर पर मफलर बांध रखा था, उनके हाथ में बड़ा हथोड़ा, कटर, संबल भी था, शोरूम में घुसने की जानकारी गार्ड को ना हो जाए इससे बचने के लिए वह नंगे पैर अंदर दाखिल हुए जो कि सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे हैं, शोरूम में दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं जो कि रात में चौकीदारी करते हैं, हालांकि चोर शोरूम में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए, उन्होंने दरवाजे के अलावा कुछ नहीं तोड़ा, इस कारण गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी, सुबह शोरूम खुलने के बाद ही चोरी का पता चला।
अब देखने वाली बात है कि किस प्रकार से पुलिस इस सनसनीखेज चोरी के मामले का पर्दाफाश करती है और चोरों को कब तक पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाती है। नये एसएसपी के लिए यह चैलेंज से काम नहीं होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
