लालकुआं। हिंदूवादियों की सूचना के बाद नगर के एक होटल में रंगरेलियां मना रहे धर्म विशेष के युवक के साथ युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, युवक ने पहचान छुपा कर हिंदू नाम से कमरा किराए में लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को नगर के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि धर्म विशेष का एक युवक हिंदू युवती को लेकर नगर के स्टेशन चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर गया है, हिंदूवादी कार्यकर्ता उक्त होटल में जैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने भी छापेमारी कर दी, इस दौरान मौके से युवक और युवती को दबोच लिया, उक्त युवक ने गौरव शर्मा के नाम की आईडी होटल में दी थी, जबकि वह दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, देर शाम तक दोनों से पूछताछ जारी थी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
इधर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी ने बताया कि लालकुआं में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू महिला को लेकर रेलवे स्टेशन तिराहे के समीप स्थित एक होटल में आया है, जिसके बाद सगंठन के कार्यकताओं द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने फर्जी आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया है।
फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया।
इस मौके पर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी, सुभाष नागर, विजय लोहनी, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, आलोक वर्मा, जितेन्द्र नेहरा, शोभित त्यागी, आकाश सहित भारी संख्या हिन्दूवादी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
