Haldwani News – हल्द्वानी पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकांडा के छीड़ाखान – मिडार मोटर मार्ग में विगत 17 नवंबर को मैक्स पिकअप खाई में गिरकर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत के मामले में शासन व स्थानीय विधायक पर कई सवाल उठाए हैं। हरीश पनेरु ने कहा कि अब तक इस सड़क मार्ग में 28 लोगों की मौत हो गई है और यह मौत किसी और की वजह से नहीं बल्कि सड़क बनाने वाला संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लापरवाही की वजह से हुई है। इस मामले में जल्द दोषियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
हरीश पनेरु ने कहा कि पिछले कई साल से लगातार हर स्तर पर ज्ञापन देने और आवाज उठाने के बावजूद भी शासन प्रशासन और स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि लोगों के मरने का इंतजार करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के कहने पर जिलाधिकारी भी उसे सड़क के निरीक्षण में नहीं गई जबकि वह नवरात्रि के समय ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में आश्वासन दे चुकी थी कि वह जल्द उसे सड़क का निरीक्षण करेंगी। हरीश पनेरु सहित ओखलकांडा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि फिलहाल पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है उसके उपचार के लिए भी शासन प्रशासन को समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
अगर एयर लिफ्ट करने की नौबत आई तो उसकी व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जानी चाहिए और अब ऐसे हालातो में यदि सड़क नहीं बनी तो उनके गांव के अकाल मौत के मुंह में गए नौ लोगों के पीपल पानी के बाद आगे की बड़ी रणनीति बनाई जाएगी और उनके द्वारा एक क्रमवार लिखित ज्ञापन राज्यपाल महोदय को भी दिया जा रहा है। इस दौरान राम सिंह चिलवाल, शोभन सिंह पूर्व बीडीसी मेंबर, डूंगर सिंह मेहरा, सुरेश सिंह मेहरा, खीमेस सहित कई लोग मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 

