हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवी जहीर, शाकिर और दानिश गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,3 ओर आरोपीयों को किया गिरफ्तार,अब तक 92 उपद्रवियों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

हल्द्वानी- 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां पुलिस की धर पकड़ में अब तक सभी वांटेड आरोपी पकड़े जा चुके हैं । हिंसा मामले में बीते दिनों पांच आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं उपद्रव में शामिल 3 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसक घटना में अब तक 92 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

हल्द्वानी में 08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 03 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य

1- जहीर पुत्र मौ० खालिद नि० ला० नं०-06, आजाद नगर बनभूलपुरा, उम्र 40 वर्ष।

2 – मो० शाकिर उर्फ लाला पुत्र यामिन नि० उत्तर उजाला नाले पर वार्ड नं0-29. बनभूलपुरा उम्र-50 वर्ष।

3 – दानिश खान पुत्र स्व० फयाज खान नि० लाल मस्जिद के सामने ला0नं0-18 वार्ड नं०-29, बनभूलपुरा उम्र 35 वर्ष।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 92 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें