Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत मुखानी थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है जहां एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है।पीड़िता के भाई ने तहरीर में कहा है कि 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई जहां आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने युवती का उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताया था लेकिन जांच पड़ताल में है पीड़िता का उम्र 20 वर्षीय सामने आया है ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिनको आज गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
