हल्द्वानी : रेलवे विभाग के अनुरोध पर रेलवे एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में रेलवे भूमि का सीमांकन एवं सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। किदवई नगर क्षेत्र में किए गए सर्वे के दौरान 7 नेपाली मूल के परिवारों द्वारा रेलवे भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति पाई गई।
टीम द्वारा मौके पर सरकारी अभिलेखों जैसे खसरा, नक्शा एवं सीमांकन दस्तावेजों के आधार पर भूमि की पहचान कर अतिक्रमण की स्थिति का परीक्षण किया गया। अतिक्रमण से संबंधित विवरण जैसे कब्जाधारी का नाम, कब्जे का स्वरूप, प्रयुक्त क्षेत्रफल आदि एक प्रारंभिक सूची में दर्ज किए गए हैं।

प्राप्त तथ्यों के अनुसार, इन परिवारों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य का राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड प्राप्त किया गया है। दस्तावेजों की वैधता, पते का सत्यापन एवं नागरिकता स्थिति की पुष्टि हेतु संबंधित विभागों को प्रकरण संदर्भित किया जा रहा है।
सर्वेक्षण के दौरान उक्त अतिक्रमणित स्थलों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग की जानकारी भी सामने आई। इस पर बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने स्थिति का परीक्षण कर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया।
निरीक्षण के दौरान गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी; राहुल शाह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी; मनीषा बिष्ट, तहसीलदार हल्द्वानी; श्री गिर्जेश कुमार, अधिशासी अभियंता रेलवे तथा रेलवे एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
संयुक्त टीम द्वारा तैयार की जा रही सीमांकन एवं अतिक्रमण स्थिति की रिपोर्ट रेलवे प्रशासन एवं ज़िला प्रशासन को प्रेषित की जाएगी, ताकि आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
