- हल्द्वानी : (बड़ी खबर) यहां हाथियों का आतंक, घर की पूरी दीवार तोड़ गए, फसलों को भी नुकसान
हल्द्वानी : लालकुआं विधानसभा के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में टांडा से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक शुरू हो गया है। पूर्व में हाथी गंगापुर कब्डवाल में बनी गौशाला की दीवार तोड़ गए थे, इस बार भी ग्रामीण इलाकों में हाथियों ने न सिर्फ फसल तबाह की है, बल्कि ग्रामीण हेमेंद्र कबड़वाल की पूरी दीवार तोड़ गए है।
लगातार ग्रामीण इलाकों में हाथियों के आवागमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तो रोजाना ग्रामीण शाम होते ही हाथियों के डर से घरो में छुपने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दे रात दो हाथी गांव में घुस आए जिन्होंने गन्ने एवं चारे के खेत पैर से कुचल दिए, उसके बाद हाथी घर के गेट से अंदर घुसे और बाहर निकलने के लिए पूरी दीवार तोड़कर फसलों को रौद कर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि अब फसलों के साथ साथ जान माल का भी भय सताने लगा है, उन्होंने वन विभाग से हाथी दीवार व सोलर फैंसिंग सहित अन्य उपाय तत्काल किए जाने की मांग की है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत 
