Haldwani News: हल्द्वानी में एक चौकी इंचार्ज साहब नशे में धुत होकर चौकी पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने वहां अपने साथी सिपाहियों से गाली गलौज की, ऐसे में सिपाहियों ने इसकी खबर बड़े अधिकारी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ सिपाहियों ने दरोगा जी का मेडिकल करवाया। फिर क्या था एसएसपी के आदेश के बाद थोड़ी देर में दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया गया फिर जाकर दरोगा जी का नशा उतर गया।
जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान में शराब पीकर अपने ही सिपाहियों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एसआई ललित कुमार पांडेय हीरानगर चौकी के चौकी प्रभारी हैं। सोमवार दोपहर शिकायत मिली थी कि ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडेय शराब पीकर चौकी पहुंच गए और सिपाहियों पर रौब गालिब करने लगे। चौकी में मौजूद सिपाहियों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ललित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
सिपाहियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। आनन-फानन में कोतवाली से कुछ और सिपाही मौके पर जा पहुंचे। जिसके बाद ललित को मेडिकल कराने के लिए बेस अस्पताल लाया गया। शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी से मामले की रिपोर्ट मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से ललित कुमार पांडे को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने ललित को सस्पेंड कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
