हल्द्वानी-– जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन शिव चरण द्विवेदी ने स्थानीय बाजार में फुटकर सब्जियों के अत्याधिक वृद्धि होने पर अनुश्रवण कमेटी का गठन किया है यह कमेटी प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे सब्जियों और टमाटर के रेट तय करेगी फुटकर विक्रेताओं को तय किए गए रेट के अनुसार सब्जी विक्रय करनी होगी, अन्यथा अधिक दाम में बेचे जाने पर फुटकर व्यापारियों पर मुनाफाखोरी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों पर अपर जिला अधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने सब्जियों के मूल्य के नियंत्रण के लिए अनुश्रवण कमेटी का गठन करते हुए राजस्व प्रशासन से संबंधित उप जिला अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी इसके अलावा पुलिस प्रशासन से संबंधित पुलिस उपाधीक्षक या उनके द्वारा नामित अधिकारी और खाद्य पूर्ति विभाग से जिला पूर्ति अधिकारी है उनके द्वारा नामित अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी है कि वह स्थानीय स्तर पर टमाटर एवं अन्य सब्जियों के दैनिक मूल्यों में फुटकर व्यापारियों की मुनाफाखोरी रोकने एवं सब्जियों के मूल्यों को नियंत्रित करने हेतु प्रतिदिन सब्जियों के मूल्यों का निर्धारण करेंगे,और रेट लिस्ट स्थानीय बाजारों को उपलब्ध कराई जाएगी। समय-समय पर फुटकर बाजार में औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा निरीक्षण के समय निर्धारित दरों से अधिक दर पर सब्जियां विग्रह करते पाए गए फुटकर व्यापारियों पर मुनाफाखोरी के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
