RTO ऑफिस में DM का छापा
हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए, जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
