हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM ने खनन समिति की बैठक में लिए ये फैसले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – अध्यक्ष खनन समिति/जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला खनन समिति ने विगत वर्ष जिन खनन वाहनों द्वारा खनन नही किया गया था उन वाहनों को सशुल्क चलाने हेतु खनन समिति की बैठक मंें स्वीकृति प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग को टास्क फोर्स गठित कर नियमित संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।

उन्हांेने वन महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन क्षेत्र के मार्गाें में नियमित पानी का छिडकाव किया जाए साथ ही जिन खनन गेटों में आतिथि तक सीसीटीवी कैमरा नही लगाये गये हैं उन खनन गेटों पर 15 दिनों के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके


उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को रामनगर खनन क्षेत्रों के बाहरी मार्गों पर एएनपीआर कैमरा लगाने हेतु स्टीमेट तैयार कर शीघ्र कैमरा लगाने के निर्देश दिये साथ ही लोनिवि विभाग को जेब्रा क्रासिंग, स्पीड ब्रेकर आदि के भी स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खनन कार्य कर रहे श्रमिकांे का चिकित्सकीय परीक्षण हेतु समय-समय पर चिकित्सा शिविर, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएलएम धीरेन्द्र बिष्ट, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, राहुल साह, रेखा कोहली के साथ ही पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें