हल्द्वानी – जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला खनन समिति की बैठक ली। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने वन निगम को निर्देश दिए कि गौला के 11 गेटों में खनन हेतु जिन मानव संसाधनों तथा कंप्यूटर, इंटरनेट, तौल उपकरण आदि की निगम को आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव एमडी वन निगम को प्रेषित करें ताकि खनन सत्र सुचारू करने में कोई असुविधा न हो, तथा राजस्व हानि से बचा जा सके, साथ ही आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी को रामपुर रोड में संचालित हो रहे फिटनेस सेंटर की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे वाहनों की फिटनेस हेतु आ रहे वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की समस्या न हो और सुगमता से वाहनों की फिटनेस हो सके।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि आज वन निगम के पांच गेटों से 126 गाड़ियों द्वारा खनिज की निकासी की गई। शीशमहल गेट से 110, इंदिरा नगर गेट से 7, आंवला गेट से 4, देवरामपुर गेट से 4 और हल्दूचौड़ गेट से 01 वाहन ने उप खनिज की निकासी की है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन, परिवहन और वन निगम आदि विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करें, तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखें ।
जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रताप बिष्ट तथा राज्यमंत्री श्री अनिल कपूर डब्बू ने खनन व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की, जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग शांतिपूर्वक व्यवसाय करना चाहते हैं, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पूरी टीम उनका सहयोग कर रही है, परंतु कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ 

