हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आम जनता के साथ जन संवाद स्थापित किया, इस दौरान लोगों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से डीजीपी को अवगत कराया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि साइबर क्राइम, गंभीर अपराधों में अंकुश और बढ़ते नशे को प्रति रोकथाम तथा यातायात को लेकर कई प्रकार के सुझाव मिले हैं। जिस पर पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। वही भीमताल में उत्तर प्रदेश के एक रिटायर नौकरशाह के 50 करोड रुपए चोरी होने की उड़ रही खबरों पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि फिलहाल संबंधित मामले में किसी प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
उनके पास भी उड़ती हुई खबरें आई है। यदि कोई बड़ी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस के पास कंप्लेंट आती है लेकिन इस प्रकार की कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं आई है। फिलहाल पुलिस भी उन उड़ती हुई खबरों का आधार ढूंढ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

