हल्द्वानी : हल्द्वानी में देर शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया था जिसने नाले के किनारे बनी दीवार भी तोड़ दिया है।जिसका सारा पानी लोगों की घरों की तरफ आ गया है और काफी नुकसान हो गया है लोगो के कई वाहन और स्कूल की कुछ गाड़ियां भी पानी में आए कीचड़ में फस गई है,सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा ,तहसीलदार सचिन कुमार, शहर विधायक सुमित हृदयेश, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालातो का जायजा ले रही है।
और लोगों के घरों से पानी की निकासी कराई जा रही है देवखड़ी नाला बरसात के दिनों में लगातार तबाही लेकर आ रहा है जिसके चलते पूर्व में भी लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ है फिलहाल हालत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नगर निगम से जेसीबी मशीन बुलाई गई है लोगों के घरों के आसपास से मालवा हटाने और देवखड़ी नाले से टूटी दीवार पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा ने दिए हैं।

वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश देश ने भी प्रभावित लोगों के घरों में जाकर उनसे मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया प्रशासन के अधिकारियों को भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जाए जहां भी जल भराव की स्थिति है वहां से पानी की निकासी की जाए और जो भी नुकसान लोगों का हुआ है उसका उचित मुआवजा दिया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

