हल्द्वानी -(बड़ी खबर) समाज कल्याण विभाग ने प्रत्येक विधानसभा में तैनात किए सहायक नोडल अधिकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani – समाज कल्याण विभाग नैनीताल द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु विशेषकर दिव्यांगजनों को निर्वाचन में मतदान करने हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं हेतु प्रत्येक विधानसभा मे सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी (दिव्यांगजन) जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामित किये गये हैं। विधान सभावार सहायक नोडल अधिकारी (दिव्यांगजन) निम्न लिखित नामित किये गये हैं:-

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) के लिए सुगम्यता प्रदान किये जाने हेतु जनपद स्तर पर निम्न

कार्यवाही की जा चुकी है :-

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों

1- दिव्यांग मतदाओं का मतदाता सूची में मैपिंग कार्य बी०एल०ओ० द्वारा किया जा रहा है। जनपद में 6100 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है जिसके सापेक्ष 5981 दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में मेपिंग का कार्य किया जा चुका है। मतदाता सूची में मैपिंग किये जाने पर मतदान प्रकिया का सुविधाजनक बनाये जाने हेतु सुविधायें प्रदान की जायेगी।

2- वरिष्ठ नागरिकों, दृष्टि एवं लोकोमेटिव दिव्यांगता वाले तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दिवस पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिये निःशुल्क पास प्रदान किये जायेगें। यदि सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है, तो उनके निवास स्थान से मतदान केन्द्र तक निःशुल्क लाने और छौडने की व्यवस्था की जायेगी। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिये पात्र मतदाताओं को Saksham App (सक्षम एप्प) पर पंजीकरण सुविधा भी प्रदान की गई है। दिव्यांगजन या उनके परिजन सक्षम एप्प को मोबाईल मो डाउनलोड कर सुविधाओं

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य

का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

3- मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था की जायेगी। दिव्यांगजन

कतार में मे इंतजार किए बिना मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिये दिव्याग / निःशक्त मतदाताओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। 4- जनपद में आवश्यकता मतदान केन्द्रो पर अपेक्षित संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र के अन्दर व्हीलचेयर अपेक्षित संख्या में उपलब्ध कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं

5- जनपद नैनीताल में दिव्यांगजन मतदाओं हेतु निर्वाचन से सम्बन्धित पूछताक्ष हेतु Mobile व WhatsApp नम्बर 8439391331 जारी किया गया है। इस नम्बर पर प्रातः 10 बजे से सौंय 4 बजे तक दिव्यांगजन निर्वाचन सम्बन्धित जानकारी एव सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

जिन मतदाताओं को उक्त सुविधा की आवश्यकता है, वे Saksham App (सक्षम एप्प) पर अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें