हल्द्वानी। यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, कुछ दिन पहले ही वन विभाग और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वन विभाग ने एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया था।
इसके बावजूद लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि जंगल में गस्त पर गए वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें रेंजर सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की है। जहां रेंजर रूपनारायण गौतम सहित दो अन्य वन कर्मियों को गोली लगी है। फिलहाल घायल वन कर्मी सुरक्षित हैं।
सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच रहे हैं। पीपल पड़ाव के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि सूचना मिली करीब आधा दर्जन से अधिक वन तस्कर जंगल में लकड़ी काटने के फिराक में है। इसके बाद टीम ने मौके पर छापामारी की तो वन तस्करों से आमना सामना हो गया, जहां सभी वन तस्कर बाइक से लकड़ी काटने के उपकरण के साथ जंगल में पहुंचे हुए थे।
वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, इस दौरान वन तस्कर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग खड़े हुए, फायरिंग के दौरान रेंजर रूपनारायण गौतम के साथ-साथ दो अन्य वन कर्मियों को गोली के छर्रे लगे है। घायल वन कर्मियों को रुद्रपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियो मे हड़कंप से मच गया। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी के अलावा आलाधिकारी मौके पर है। वन विभाग की इस कार्रवाई में तस्करों की एक बाइक और पेड़ काटने की आरी जप्त हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
