हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में एडीबी सहायतित चल रही परियोजनाओं को लेकर रिव्यू बैठक
मानसून से पहले पूरे किए जाएं सभी कार्य-जिलाधिकारी
कार्यदाई संस्था और संबंधित विभागों को डीएम ने दिए आपसी समन्वय बनाते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराए जाय सभी कार्य-जिलाधिकारी
हल्द्वानी :एडीबी वित्त पोषित उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी, यूयूएसडीए के द्वारा हल्द्वानी शहर के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यों को तेजी से करने हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियां लेने की प्रक्रिया जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था एवं अन्य स्टेकहोल्डर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए एडीबी से संबंधित सभी कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नियमित समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के जिन-जिन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण करने हेतु अतिक्रमण हटाए जाने हैं लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदाई संस्था शीघ्र ही अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाय। उन्होंने नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह सभी कार्यदाई संस्थाओं के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि समय पर कार्य पूर्ण हों।
बैठक में हल्द्वानी नगर अंतर्गत शनि बाजार नाले को सिंचाई नहर में मिलाने से क्षेत्र के किसानों को हो रही समस्या के समाधान हेतु तत्काल ग्रामीणों से बैठक कर समस्या का त्वरित समाधान के निर्देश दिए।साथ ही बरेली रोड पर चिह्नित अतिक्रमण को भी शीघ्रता से हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान हल्द्वानी में नमो भवन के निर्माण के संबंध में वर्तमान प्रगति पर चर्चा के दौरान शासन से निर्माण हेतु वीत्तीय स्वीकृति प्राप्त न होने के संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पुनः पत्राचार करने के निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ध्रुव मर्तोलिया,आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक ललित कुमार सहित यूयूएसडीए, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग
उत्तराखंड: यहां 8 छात्राओं संग शिक्षिका क्लास में बेहोशी की हालत में, मचा हड़कंप
हल्द्वानी : रामपुर रोड पर सड़ा गला शव मिलने से मची सनसनी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी के विकासकार्यों को लेकर DM के ADB और अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश 
