हल्द्वानी- हल्द्वानी में सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने लालकुआं दुग्ध संघ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। भुवन पोखरिया ने लालकुआं दुग्ध संघ पर वित्तीय अनियमितता, उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप, भर्तियों में भ्रष्टाचार, सामान की खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार व अन्य कई प्रकार से घोटाले का आरोप लगाया है। भुवन पोखरिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं साक्ष्य जुटाकर कर सीएम पुष्कर सिंह धामी से 23 अगस्त को देहरादून में जाकर दुग्ध संघ में हो रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से अवगत कराया।
साथ ही उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ किस प्रकार दुग्ध उत्पादकों का शोषण कर रहा है। दुग्ध संघ के अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाया। भुवन पोखरिया ने कहा कि सीएम धामी ने कुमाऊं कमिश्नर को 9 बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने के लिए भी कहा है। एक ही जीएसटी नंबर पर दो-तीन कंपनियों को चलाने का आरोप लगाया है, बगैर टेंडर के कंबल, बर्तन, फर्नीचर आदि खरीदने का भी आरोप है और कई कंपनियों को अग्रिम भुगतान करने निविदाओं में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।
वही नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा उनके और नैनीताल दुग्ध संघ के ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कल इस संबंध में बोर्ड बैठक 11:00 बजे आहूत की है, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों और बोर्ड मेंबरों से बातचीत करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वह इस मामले हाईकोर्ट जाने और जरूरत पड़ने पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करेंगे। मुकेश बोरा ने कहा जल्द ही नैनीताल दुग्ध संघ के चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में उनकी व्यक्तिगत छवि को भी भुवन पोखरिया द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में वह पुलिस में एफआईआर भी करेंगे, उन्होंने बताया नैनीताल दुग्ध संघ पूरे उत्तर भारत में दुग्ध उत्पादकों और किसानों के हित में कम कर रही है। जिसको बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास 
