हल्द्वानी- नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र के गोनियारो गांव के चंदन हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्द्वानी पहुंचकर बुधवार को में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चंदन हत्याकांड खुलासे को लेकर नाकाम हुई पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गांव वालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गांव से सैकड़ों ग्रामीणों को लेकर हल्द्वानी प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेता हरीश पनेरु की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि 1 जून को गोवानीयारों गांव से चंदन अपने ससुराल की तरफ अपनी पत्नी को लेने में निकला था लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंचा, 6 जून को उसकी लाश चंदन के ससुराल के पास के ही गांव के नाम डूंगरी में मिली, चंदन की हत्या कर बॉडी को तेजाब से जलाया गया था। शुरुआत में राजस्व पुलिस इसकी जांच कर रही थी लेकिन मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के दबाव के चलते इसे सिविल पुलिस में ट्रांसफर किया गया। लेकिन 6 जून से 26 जुलाई तक खुलासा नहीं होने के बाद आखिरकार आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने हल्द्वानी में आकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस लगातार एक ही बात कह रही है कि वह जल्द चंदन हत्याकांड का खुलासा करेंगे लेकिन इतना समय बीत गया पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है और मृतक के परिजनों को गुमराह किया जा रहा है।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन गंभीरता से की जा रही है संदिग्धों से पूछताछ के बाद कोई प्राइम सस्पेक्ट नहीं मिला तो अब पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है संदिग्ध लोगों को दिल्ली से पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन लेकर उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और जल्द ही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार
उत्तराखंड : यहां जसपुर में ₹20 हजार की रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार
उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भारी बारिश के आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) आंगनबाड़ी और सहायिका की आई भर्ती
भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति बनी सामाजिक बदलाव की पहचान, संत कबीर जयंती पर भव्य आयोजन ने जीता सभी का दिल
हल्द्वानी में खुला ‘विरासत स्टोर’, सांसद अजय भट्ट बोले- यही है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की असली तस्वीर
धड़ाधड़ मंजूर हुई करोड़ों की परियोजनाएं! उत्तराखंड सरकार ने लिए बड़े फैसले
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, हरिमोहन अरोड़ा बने अध्यक्ष
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती की आई अपडेट 
