हल्द्वानी बबाल पर 40- 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी
हल्द्वानी में कल देर रात माहौल खराब करने के मामले में वनभूलपुरा SO की तहरीर पर 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना स्थल के आसपास भारी फोर्स तैनात की गई है।
हल्द्वानी के उजाला नगर में गौवंशीय पशु का कटा सिर मिलने के बाद हुए पथराव, बबाल में वनभूलपुरा SO सुशील जोशी की तहरीर पर 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। दरअसल कल देर शाम वनभूलपुरा के उजाला नगर के उत्तर उजाला अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के गेट पर नवजात गौवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हिंदू वादी संगठन के लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हिन्दू वादी संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना वनभूलपुरा मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया। लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। जिसके बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक कुत्ता गौवंशीय पशु का सिर लाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों को समझा हुए उनसे शिकायती पत्र लिया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को तीतर वितर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उजाला नगर क्षेत्र में भारी पुलिस फॉर्स को तैनात किया गया है। देर रात ही SO वनभूलपुरा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। आज फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेज कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि वनभूलपुरा में दो मुकदमे दर्ज किए गए है। 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल के वीडियो को खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल शहर में शांति व्यस्था कायम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
