लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग उन्हें बाहरी एवं पैराशूट प्रत्याशी बना बता रहे हैं। उन्होंने आज तक अपने 48 साल के राजनीतिक कैरियर में कभी कहीं मकान नहीं खरीदा हमेशा किराए के मकान में रहे, परंतु वह अब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पहले किराए में मकान लेंगे, उसके बाद अपना मकान बनाएंगे।
रावत ने कहा कि भाजपा संकीर्ण विचारधारा की पार्टी है यदि वह इस बात पर जोर देंगे की कौन कहां से आया है तो फिर तो भारतीय जनता पार्टी की भी जांच करनी पड़ेगी क्योंकि वह ब्रिटिश सरकार से निकली हुई पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार ने आज तक कोई भी विकास के कार्य नहीं किए, बल्कि जो उनकी सरकार के दौरान चल रहे थे उन्हें भी रोक दिया। डबल इंजन की सरकार ने केवल बातें ही बातें की हैं वह भी समाज को बांटने और फूट डालने वाली।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी हैं, तथा आगामी 14 फरवरी को अवश्य ही उन्हें सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल, सरदार गुरदीप सिंह, लाल चंद्र सिंह, रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, भुवन पांडे, कैलाश दुम्का, जीवन कबडवाल, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, खीमानन्द दुम्का, डॉ बालम सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो लोगों की मौत
बागेश्वर की प्रेमा रावत का महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर
देहरादून :(बड़ी खबर) 15 उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर किए गए पदोन्नत
उत्तराखंड : यहां मुर्गा सप्लाई की आड़ में चल रहा था चरस का खेल
देहरादून : 3 दिन का येलो अलर्ट… उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश-आंधी का खतरा
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल को लेकर कैबिनेट में हुवा ये निर्णय
अगले 3 घंटे संभलकर! उत्तराखंड में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ! 

