हल्द्वानी- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने विधायक सुमित हृदयेश के इस बयान को हास्यापद बताया कि सदन में विपक्ष की आवाज राज्य सरकार दबा रही है। उन्होने कहा कि स्वयं पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि किस प्रकार विपक्ष के विधायक विधानसभा की सम्मानित महिला अध्यक्षा पर किस प्रकार प्रहार कर रहे थे और उनसे अभद्रता कर रहे थे वास्तव में स्थिति यह है कि पूरे देश व प्रदेश में जनता द्वारा नकार दिये जाने के बाद कांग्रेस के लोग अपना हौसला खो बैठे है और इस प्रकार के पागलपन की हरकते कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि एक वर्ष तक स्थानीय विधायक ने कुछ नही किया है उनका मकसद महज सुनोयोजित विकास में बाधा पहुंचाना है उन्होंने कहा एक तरफ विधायक विधानसभा क्षेत्र में कैथ लैब स्थापित करने, ड्रेनेज सिस्टम स्थापित करने के लिए 650 करोड़ रुपये देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त कर रहे है और दूसरी ओर सरकार की आलोचना भी कर रहे है। प्रकाश रावत ने कहा कि सरकार ने 57 करोड़ रूपये काठगोदाम में बस अडडे के लिए दिये है उन्होंने कहा कि जब जब उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार आयी है विकास कार्यों में लूट खसोट के सिवा कुछ नही हुआ। स्वयं इनके पूर्व मुख्यमन्त्री विडियो में लेन देन की बात करते हुए दिखाई दिये। प्रकाश रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमन्त्री प्रदेश के सुनोयोजित विकास के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है। कांग्रेस के जमाने से फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री जो घोषणाएं करते है उनका अनुपालन भी सुनिश्चित करते है। उन्होने कहा कि आज तक भर्तीयो में घोटाले होते रहे है। पहली बार दृढ संकल्प शक्ति के साथ युवा मुख्यमन्त्री ने सबसे सशक्त नकल कानून लगाया है प्रदेश में धर्मान्तरण विरोधी कानून, समान नागरिक कानून जैसे सख्त कानून बनाये गये हैं प्रदेश में जो कांग्रेस के जमाने में गुड़ाराज चलता था उसे खत्म किया गया है।
कांग्रेस के राज्य में महज झूठी घोषणाए होती थी व अनुपालन नही होते थे। प्रकाश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में गब्बर सिंह टैक्स कांग्रेस के जमाने में देना पड़ता था और उसी गब्बर सिंह टैक्स से कांग्रेस के लोगों ने अकूत धन सम्पदा बनाई है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से विधानसभा में अपने अमर्यादित आचरण पर माँफी मागने के लिए कहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत 
