हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत की रडार आया बड़ा फर्जीवाड़ा, 39 करोड़ का गोलमाल, मुकदमा करने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

जनता का एक एक पैसा होगा लौटाना

कंपनी पर कमिश्नर के छापेमारी के दौरान 10-11 व्यक्ति और पहुंचे अपनी धनराशि मांगने

25 माह में पैसा डबल करने के नाम पर लेते थे पैसा

हल्द्वानी – कुसुम खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मंडलायुक्त से जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ द्वारा धोखाधड़ी करने एवम् पैसा वापस न करने की शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त ने कंपनी के सीईओ को कार्यालय में बुलाया लेकिन सीईओ द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर मंडलायुक्त में प्रशासनिक अमले के सतलोक कॉलोनी फैज़-6 नियर रणवीर गार्डन पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR


मंडलायुक्त ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर कंपनी के डॉक्यूमेंट, कंपनी द्वारा की गई ट्रांजेक्शन, बैलेंस शीट आदि मांगी परन्तु सीईओ बिमल रावत किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए और कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा भी नहीं दिखा पाएं। इस दौरान 10-11 अन्य व्यक्ति भी अपनी धनराशि लेने के लिए पहुंचे और मंडलायुक्त से अपनी धनराशि दिलाने हेतु कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान


कंपनी के नाम पर निवेश करने के स्थान पर व्यक्तिगत रूप से दो स्थानों पर जमीन खरीद की बात सीईओ बिमल रावत द्वारा कबूल की गई है। और 3900 व्यक्ति की देनदारी भी कंपनी के ऊपर बताई गई।

कंपनी के आईडीएफसी बैंक अकाउंट में 42455 रुपए तथा एचडीएफसी बैंक अकाउंट में लगभग 50 हजार रुपए की धनराशि जमा मिली। जबकि 25 माह में पैसा डबल करने के नाम पर 8 हजार लोगों से 39 करोड़ रुपए जमा किए गए, इसके साथ ही मिडिएटर्स को भी इंसेंटिव की सुविधा कंपनी द्वारा दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

मंडलायुक्त ने मल्टीलेवल मार्केटिंग या पिरामिड स्कीम्स, कंपनी एक्ट के उल्लंघन, कंपनी के स्थान पर पर्सनल एसेट्स बनाने के साथ ही पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह सहित निवेशक, आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें