सरकारी गेस्ट हाउस में मिली शराब की बोतले, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
कुमाऊं कमिश्नर को मौके से किया फोन, सख्त कार्रवाई के निर्देश
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में बड़ा कदम उठाया। एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय अजय भट्ट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।
गेस्ट हाउस के कमरे खुलते ही वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे ताश की गड्डियां और कूड़े के ढेर मिले, यह दृश्य देखकर सांसद अजय भट्ट हतप्रभ रह गए और तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां अन्य कमरों में भी हालात कुछ ऐसे ही मिले मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद तत्काल हल्द्वानी तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है और ऐसे में किसी सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल से भी फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

फोटो- सांसद की बैठक के दौरान ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में पड़ी शराब व बियर की खाली बोतले ताश की गड्डी व कूड़े का ढेर।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
