हल्द्वानी– हल्द्वानी में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली आकृति समिति ने प्रेस वार्ता बुलाकर गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से संसद का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और इसी मामले में उनके द्वारा हल्द्वानी में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई दरअसल हल्द्वानी में आकृति सोसाइटी द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने वाली समिति पत्रकारों के सवालों के जवाब ही नहीं दे पाई और उनको इस बारे में भी जानकारी नहीं थी कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने के पीछे उद्देश्य क्या है, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी प्रस्तुत की गई, जिसके बाद पदाधिकारी आपस में ही उलझ गए, ऐसे में पदाधिकारी भी तीतर बितर नजर आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर जाने लगे, मीडिया के सवाल पूछने के बाद कई पदाधिकारी मौके से गायब हो गए, जब अलग-अलग पदाधिकारियों से पूछा गया तो पता चला की आकृति सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनको गुमराह करके यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकृति सोसाइटी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा विधायक अरविंद पांडे की लोकसभा दावेदारी को लेकर रणनीति बनाई गई थी जबकि समिति की उपाध्यक्ष ममता बिष्ट का कहना है कि वह कट्टर कांग्रेसी है वह बीजेपी को किसी भी कीमत पर सपोर्ट नहीं कर सकती ऐसे में समिति के ही कुछ लोगों ने यह बखेड़ा खड़ा किया है फिलहाल सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली आकृति सोसाइटी द्वारा बुलाई गई इस अजीबोगरीब प्रेस कॉन्फ्रेंस से शहर में चर्चा में शुरू हो गई है।
इस समिति के प्रचार मंत्री हर्षवर्धन पांडे ने बताया की आकृति सोसाइटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अरविंद पांडे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः मंत्री पद पर दायित्व दिए जाने की चर्चा की जानी थी लेकिन इस बीच किसी ने उनकी नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से दावेदारी शुरू कर दी और यहीं से मामला बिगड़ गया और बखेड़ा खड़ा हो गया इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पदाधिकारी पत्रकारों के सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए और अपनी-अपनी बात कहने लगे इस हंगामा के बाद सोसाइटी काफी चर्चाओं में आ गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

