नशे के खिलाफ मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 02 दिन में 03 वारंटी भी दबोचे”
संक्षिप्त विवरण
डॉ मंजूनाथ टीसीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशानुसार, जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
इस दौरान *उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व टीम ने *एक महिला चंद्र किरण पत्नी पुरन चंद्र सागर, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़* को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उक्त महिला के विरुद्ध मु0FIR सं0- 32/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
📍 घटना दिनांक: 29/03/2026 (समय 16:51 बजे)
📍 सूचना समय: 18:19 बजे
📍 स्थान: लामाचौड़ तिराहा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
⚡ वारंटियों पर भी कसा शिकंजा
मुखानी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाते हुए विगत 02 दिनों में 03 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया—
- पृथ्वीराज थापा एवं पप्पू हड्डी पुत्र महेंद्र सिंह थापा, निवासी उत्सव निवास
- मोहम्मद अशरफ अली पुत्र गुलाब नबी, निवासी चौसला फतेहपुर
- बृजेश कुमार पुत्र जगराम, निवासी चौपला चौराहा, मुखानी
सभी अभियुक्तों को अलग-अलग वादों में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम:
1- उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
2- कांस्टेबल कुंदन शाही
3- महिला कांस्टेबल वर्षा यादव

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर
उत्तराखंड : देहरादून में सजा साहित्य का मंच, सीएम धामी ने दिग्गज साहित्यकारों को किया सम्मानित 
