हल्द्वानी, हल्द्वानी प्रमाणपत्र सत्यापन अभियान में उजागर हुए अवैध प्रमाणपत्र बनाने वाले रैकेट पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पिछले पांच वर्षों में बनाए गए सभी संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। प्रशासन के अनुसार यह जांच केवल सोसाइटी के नाम पर जारी कथित प्रमाणपत्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनसे तैयार हुए जाति, स्थाई निवास, जन्म समेत सभी प्रमाणपत्रों की कानूनी स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में रईस अहमद अंसारी की ओर से 2007 से निष्क्रिय पड़ी सोसाइटी अंजुमन मोमिन अंसार, आजाद नगर के नाम पर धड़ल्ले से प्रमाणपत्र जारी किए जाने का पर्दाफाश किया था। अब टीम की ओर से जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर अब यह पता लगाया जा रहा है कि पिछले पांच सालों में कितने प्रमाणपत्र तैयार किए गए और कहां-कहां इनका इस्तेमाल किया गया। एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि
अब पांच साल की अवधि का पूरा रिकर्ड खंगाला जा रहा है। फर्जी सोसाइटी के नाम पर तैयार सभी दस्तावेजों की सूची तैयार हो रही है। संबंधित प्रमाणपत्रों के जरिए बने जाति प्रमाणपत्रों की भी क्रास वेरिफिकेशन की जाएगी। जहां भी फर्जीवाड़ा मिलेगा, तत्काल प्रभाव से निरस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पुलिस को भी उपलब्ध रिकार्ड साझा कर दिया रईस अहमद के खिलाफ सत्यापन के लिए झूठे प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिन लोगों ने इन फर्जी प्रमाणपत्रों का उपयोग कर किसी सरकारी लाभ, आरक्षण या प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं, उन पर भी कार्रवाई तय है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

