- हल्द्वानी के पुराने बाजारों का भी होगा सौंदर्यीकरण – जिलाधिकारी।
Haldwani News- हल्द्वानी शहर के अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (समेकित अवसंरचना विकास) हेतु डीपीआर तैयार कर रही टाटा कन्सलटेंसी के साथ जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक ली।
• बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने शहर के लिए डीपीआर तैयार कर रही टाटा कन्सल्टेंसी को डीपीआर में हल्द्वानी शहर के बाजार के सौंदर्यीकरण हेतु सर्वे कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि हल्द्वानी के पुराने बाजार को भी एक ही सिममेट्री में तैयार किया जाए जिससे बाजार आकर्षक व भव्य लगे। इसके साथ ही विद्युत की लाइनों को भूमिगत किया जायेगा, जिससे बाजारों की सौंदर्यता हल्द्वानी में भी पर्यटकों को आकर्षित करें।
• लगभग 1645 करोड़ की लागत से शहर के समेकित अवसंरचना विकास हेतु टाटा कन्सलटेंसी द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है जिसमें सीवरेज सिस्टम के लिए लगभग रुपये 340 करोड़, पानी की आपूर्ति के लिए रुपये 555 करोड़ के साथ ही रुपये 750 करोड़ की लागत से शहर की निकासी, जल संरक्षण कार्य , परिवहन, सौंदर्यीकरण, सड़क अवसंरचना के कार्य किये जायेंगे।
• शहर के भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए हरित क्षेत्र के विकास हेतु सरकारी विद्यालयों, डिग्री कॉलेज व अन्य क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विकास किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, अशोक जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाधयाय, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
