हल्द्वानी : जिला प्रशासन द्वारा ऑटो एवं थ्री व्हीलर हेतु पूर्व में निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत आज ई रिक्शा चालकों एवं मालिकों के साथ SOP के अनुपालन के संबंध में नगर निगम सभागार में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में RTO प्रवर्तन, SP traffic, ARTO प्रवर्तन, ARTO प्रशासन भी मौजूद रहे।
बैठक में ई रिक्शा संचालकों एवं उनके संगठनों को SOP के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही sop के अनुपालन हेतु उन्हें निर्देशित किया गया।
प्रत्येक ई रिक्शा चालक को 1 दिसंबर का समय यूनिफॉर्म बनाने के लिए दिया गया है। उसके पश्चात प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।
ऑटो चालकों हेतु पूर्व में निर्गत सत्यापन के रोस्टर के पूर्ण हो जाने के उपरांत ई रिक्शा चालकों एवं मालिकों के सत्यापन के लिए भी परिवहन विभाग के द्वारा रोस्टर जारी किया जाएगा।
जिसके क्रम में कैंप लगाकर ई रिक्शा चालकों एवं मालिकों का सत्यापन किया जाएगा तथा पुलिस विभाग द्वारा भी इस कैंप में पुलिस सत्यापन किया जाएगा।
तत्पश्चात प्रत्येक ई रिक्शा चालक को पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, RTO गुरुदेव सिंह, SP क्राइम हरवंश सिंह, सहित अधिकारी व ई रिक्शा चालक थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये 
