हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ऑटो/ ई-रिक्शा के बाद अब टैक्सी बाइक का होगा सत्यापन, बनेगी SOP

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना ने देर साय शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
नैनीताल में किया जाएगा taxi बाइक का सत्यापन, taxi bike का संचालन नियंत्रित करने हेतु बनेगी SOP
नैनीताल नगर में व्यापार मंडलों के साथ विचार विमर्श कर रोड सेफ्टी टीम तय करेगी नो बाइक मार्ग, निर्धारण के पश्चात ऐसे मार्ग सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए किए जाएंगे आरक्षित
जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में उपस्थित सड़क निर्माण संस्था एनएचएआई के अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद अंतर्गत उनके अधीन मार्गों में सुरक्षा के दृषिगत समय से सड़क के गड्ढों को भरने, सड़क किनारे रोड सेफ्टी का कार्य तत्परता के साथ करें।

हल्द्वानी नगर में संचालित ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक और उनके वाहनों का सत्यापन, ड्रेस कोड, आई कार्ड वितरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। ऐसे ई-रिक्शा/ऑटो चालक जिन्होंने अपना सत्यापन नहीं कराया है और ई-रिक्शा/ऑटो का संचालन कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हल्द्वानी की तर्ज पर नैनीताल नगर में भी टैक्सी बाइक चालकों और उनके वाहनों का सत्यापन कार्य किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd

ऐसे वाहन चालक जो ओवरलोडिंग करते हैं या ओवर स्पीड से वाहन चलाते हैं या नशा करके वहां चलते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके चालान के साथ-साथ वहां सीज करने का कार्य भी किया जाए और यदि आवश्यक होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का कार्य भी किया जाए। ऐसे चालक जो माल वाहक वाहनों में सवारी लाने ले जाने का कार्य कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन...जानिए क्या है खास

सड़क पर बने डिवाइडरों के बीच जनता के आने-जाने के लिए जगह-जगह बनाए गए कट ऑफ के कारण दुर्घटनाओं की संभावना देखते हुए, काम करने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस, आरटीओ, एसडीएम हल्द्वानी, ब्रीडकुल, पीडब्ल्यूडी के सदस्यों को सम्मिलित कर टीम गठित करने के लिए कहा। इस टीम के सदस्य यह निर्णय करेंगे की सड़क पर डिवाइडर के मध्य कट किस स्थान पर लगाया जाना उचित होगा, और कट वाले स्थानों पर सड़क सुरक्षा के अन्य उपाय किए जाएंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार

बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद अंतर्गत सड़क किनारे विद्यालयों के आस पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के लिए कहा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने हल्द्वानी के सभी विद्यालयों की सूची मुख्य शिक्षा अधिकारी से प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया।

सूची प्राप्त कर लोक निर्माण विभाग विद्यालयों के आस पास सड़कों पर वाहनों की स्पीड नियंत्रित करने के लिए सर्वे कर स्पीड ब्रेकर आदि व्यवस्थाएं करेगा ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, एनएच, पुलिस विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें