ADM शैलेंद्र सिंह नेगी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया
उप निबंधक और वरिष्ठ क्लर्क से भी स्पष्टीकरण मांगा, जांच के आदेश
हल्द्वानी :- जिला निबंधक एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच में पाया गया कि दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति संख्या 16/2022 की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भी संबंधित दस्तावेज लेखक द्वारा उक्त तिथि के बाद भी उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय हल्द्वानी कार्यालयों में लगभग 44 विलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद दस्तावेज लेखक के रूप में विलेखों का प्रस्तुतीकरण किस विधि या नियम के अंतर्गत किया गया, इसका स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमावली एवं सुसंगत अधिनियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही, उप निबंधक हल्द्वानी भावना कश्यप, प्रकाश सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिनेश सिंह चौहान का स्पष्टीकरण भी तीन दिन के भीतर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

