Haldwani News: हल्द्वानी से फर्जीवाड़े की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें नगर निगम के एक पार्षद, सीएससी संचालक और हल्द्वानी तहसील के एक नोटरी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार तल्ली बमोरी नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी भास्कर चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद रवि जोशी, खानचंद्र मार्केट के एक सीएससी संचालक विजय शर्मा तथा तहसील हल्द्वानी के नोटरी यूसी तिवारी तथा कुछ अन्य लोगों ने उसकी माँ के नाम से फर्जी शपथपत्र तथा आवेदन पत्र व फर्जी उत्तरजीवी प्रमाण पत्र गत वर्ष 22 फरवरी को बनाया। इस फर्जी उत्तरजीवी प्रमाण पत्र से उसका नाम गायब कर दिया ।
भास्कर ने पुलिस के बताया कि सीएससी संचालक विजय शर्मा की आडियो रिकाडिंग उसके पास है। जिसमें वह कह रहा है कि फर्जी शपथ पत्र उसके दुकान में काम करने वाले नौकर ने बनाया है। उसी के दस्तावेज मे हस्ताक्षर हैं। फिलहाल नौकर अभी गायब है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
