Haldwani- हल्द्वानी में अवैध निर्माण के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। एक और शहर में जहां अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का काम तेजी से चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े-बड़े कमर्शियल भवनों को उनकी पार्किंग की व्यवस्था किए जाने को लेकर नोटिस भी दिया जा रहा है। हल्द्वानी के मटर गली में व्यायामशाला की 4 दुकानों को जहां आज नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने 20 बड़े कमर्शियल भवन स्वामियों को पार्किंग की व्यवस्था करने का नोटिस जारी किया है ।
दरअसल बड़े-बड़े कमर्शियल भवनों ने अपनी बिल्डिंगों को बनाकर पार्किंग को बेच डाला है लिहाजा अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव रिचा सिंह का कहना है कि जहां अवैध निर्माण के खिलाफ वशीकरण की कार्रवाई हो रही है तो वहीं कमर्शियल बिल्डिंग की पारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है 20 कमर्शियल निर्माण को पार्किंग की व्यवस्था के लिए नोटिस दिया गया था जिसमें से 12 ने अपनी पार्किंग की व्यवस्था कर ली है जबकि आठ ने अभी जवाब नहीं दिया है। उनके खिलाफ आगे सुसंगत कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव रिचा सिंह का स्पष्ट कहना है कि सभी लोगों से अपील की जा रही है कि अवैध निर्माण न किए जाएं साथ ही कमर्शियल भवनों में पार्किंग का नक्शा पास करने के बावजूद पार्किंग न दिए जाने या पार्किंग की जगह के दुरुपयोग किए जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
