मतगणना कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन संपन्न
विकास खण्डवार टेबल आवंटित
1580 मतगणना कार्मिक करेंगे आठों विकास खण्डो में मतगणना का कार्य
दो पालियों में होगी मतगणना
कुल 129 टेबल लगाई गई है मतगणना हेतु
नैनीताल : गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की संपन्न होने वाली मतगणना हेतु तैनात मतगणना कार्मिकों का(मतगणना सुपरवाइजर तथा मतगणना सहायकों) की नियुक्ति हेतु मतगणना कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन बुधवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वंदना व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को संपन्न कराए जाने हेतु जिले में तैनात प्रेक्षक विनीत तोमर, जय किशन, शिव चरण द्विवेदी, ब्रजमोहन सिंह रावत की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार कक्ष नैनीताल में संपन्न हुआ।

जिले के सभी आठों विकास खंडो में गुरुवार 31 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना संपन्न होनी है। मतगणना कार्मिकों के तृतीय रेंडमाइजेशन में आठों विकास खंडो में मतगणना हेतु रिजर्व सहित कुल 316 सुपरवाइजर तथा 1264 मतगणना सहायक कुल 1580 मतगणना कार्मिकों को तैनात किया गया है। तृतीय रेंडमाइजेशन में इन मतगणना कार्मिकों की टीम को विकास खण्डवार टेबल आवंटित हो गए हैं। जिन्हें सम्बंधित विकास खंडो में बनाए गए मतगणना हॉल में गुरुवार 31 जुलाई को मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व प्रातः 6 बजे मतगणना सम्बंधित तृतीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना प्रातः ठीक 8 बजे प्रारम्भ होगी। एक टेबल में चार मतगणना सहायक एवं एक सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। मतगणना दो पालियों में संपन्न होगी, उसी अनुसार मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है।
इस दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) वंदना ने उपस्थित सभी रिटर्निंग अधिकारियों को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार मतगणना कार्य को भी निष्पक्ष,पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना है इस हेतु सभी तैयारियां यथासमय सुनिश्चित कर ली जाए। जिला अधिकारी ने कहा कि मतगणना ठीक 8:00 बजे प्रारम्भ हो जाए,ताकि समय से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक मतगणना हॉल में समय से पंहुच जाय यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के परिणाम की जानकारी हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार सूचना प्रेषित की जाए,ताकि मतगणना स्थल से बाहर लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए मतगणना कार्य को निष्पक्षता,
पारदर्शिता एवं शांति पूर्वक संपन्न कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना स्थलों में एक एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम भी तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में पर्याप्त पेयजल की भी व्यवस्था रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना हॉल के भीतर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा सभी के मोबाइल फोन मतगणना स्थल से बाहर जमा कर लिए जाए। इस दौरान जिला अधिकारी ने अवगत कराया कि मतगणना को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु 7 विकास खंडो में उप जिला अधिकारी एवं विकास खण्ड धारी में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तैनात रहेंगे।
बैठक में अवगत कराया की आठों विकास खंडो हेतु कुल 129 गणना टेबल लगाए गए हैं, जिसमें रामनगर में 20, हल्द्वानी में 28, धारी,ओखलकांडा, भीमताल, कोटाबाग व बेतालघाट में 14 -14 एवं रामगढ़ में 11 गणना टेबल लगाई गई है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
