- केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
- इंडियन बाडी बिल्डिंग फेडरेशन और उत्तराखंड बाडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन ने आयोजित की प्रतियोगिता
हल्द्वानी: इंडियन बाडी बिल्डिंग फेडरेशन से संबद्ध उत्तराखंड बाडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के माध्यम से हल्द्वानी में मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को उत्तराखंड की धरती के लिए बेहतर बताया।
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही उनके हुनर में निखार आएगा। प्रतियोगिता के चैंपियन आफ चैंपियन देहरादून के राहुल बिष्ट रहे जबकि हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप रहे।
वाटिक बैक्वेंट हाल हल्द्वानी में प्रतियोगिता मिस्टर उत्तराखंड हेमराज बिष्ट और उनके साथी बलवंत बिष्ट ने आयोजित की। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को नए आयाम मिलेंगे। वह स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे और फिट भी हो सकेंगे। इसके साथ ही उन युवाओं के लिए एक प्लेटफार्म भी है तो करियर के रूप में बाडी बिल्डिंग को चुनते हैं। अति विशिष्ट अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक लालकुआं डा. मोहन बिष्ट ने भी आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि बल बलराज एसोसिएट्स माइंस एंड मिनरल बागेश्वर ने बेहतर आयोजन कराया। यह कुमाऊं के लिए गौरव का विषय है। बाडी बिल्डिंग से जु़ड़े युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मंच साबित होगा। मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता 60 से 65 , 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85 व 85 से ऊपर किग्रा भार वर्ग में आयोजित हुई। बाडी बिल्डिंग में ओवर आल चैंपियन को राहुल बिष्ट को 51 हजार, हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप को 31 हजार, हल्द्वानी के ही सौरव रौतेला, रोहित कुमार को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल आदि प्रदान किए गए। इस आयोजन का प्रायोजक बल बलराज एसोसिएट्स माइंस एंड मिनरल रहे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रभारी किसान प्रकोष्ठ बिजेंद्र प्रताप सोलंकी, नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मिस्टर एशिया यतेंद्र सिंह, सहयोगी केशर मिनरल्स के मुजीफ वारसी, जेडी मिनरल्स के राजेंद्र दफौटी, बजरंग मोटर्स के तरंग अग्रवाल, केनरा बैंक बागेश्वर समेत तमाम नामी-गिरामी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
