हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित बाबा नीम करोली महाराज का कैंची धाम आश्रम देश विदेश के लिए आस्था का केंद्र है. कई नामी हस्तियां और खिलाड़ियों बाबा के आशीर्वाद लेकर मुकाम हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली हो या महेंद्र सिंह धोनी सभी ने बाबा नीम करोली बाबा के आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया है।
जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए साइना नेहवाल करीब एक घंटे तक मंदिर में रही।
बताया जा रहा की साइना नेहवाल आज सुबह 11 बजे अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए. साइना नेहवाल बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के बाद अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है जहां साइना नेहवाल ने बताया है कि वह बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के साथ-साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कभी आनंद उठाया। जबकि नैनीताल के गुनगुनी धूप में उन्होंने लुफ्त उठाया।
साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
हरियाणा की शटलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत पहले ही कर दी थी, जब उन्होंने 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीती थी उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी किया था, लेकिन लंदन 2012 में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
