हल्द्वानी : जिला विकास प्राधिकरण नए शामिल हुए क्षेत्रों में सर्वे करने जा रहा है। इसमें भौगोलिक स्थितियों के साथ ही राजस्व, वन व नजूल भूमि का डाटा जुटाया जा रहा है। फिर अर्द्धनिर्मित व निर्माणाधीन भवनों को लेकर भी नीति बनाई जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2017 में जनपद नैनीताल के खुटानी-विनायक-चांफी-धारी-धानाचूली-शहरफाटक और धानाचूली-भटेलिया तक मुख्य मोटर मार्ग के दोनों ओर 200 मीटर हवाई क्षेत्र, हल्द्वानी-रामनगर मुख्य मोटर मार्ग के मध्य स्थित राजस्व ग्राम कालाढूंगी-बैलपड़ाव छोड़ का समस्त क्षेत्र, रामनगर-मोहान व रामनगर-पीरूमदारा मुख्य मोटर मार्ग का समस्त क्षेत्र, काठगोदाम हैड़ाखान मुख्य मोटर मार्ग के दोनों ओर 200 मीटर का हवाई क्षेत्र, भीमताल में लगे जंतवाल गांव, बोहराकून, जंगलिया गांव का समस्त क्षेत्र और कैंचीधाम

नैनीताल में हो रहे निर्माण कार्यों को नियंत्रित किए जाने के लिए कैंचीधाम के 2 किमी की परिधि का क्षेत्र में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू किया था। बाद में मार्च 2021 में इन क्षेत्रों में विनियमित क्षेत्रों को छोड़कर नए शामिल हुए क्षेत्रों में प्राधिकरण को स्थगित किया गया।
लेकिन अब अनियोजित निर्माण की रोकथाम के लिए प्राधिकरण को फिर से लागू कर दिया है। इसके बाद जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने इन नए शामिल हुए क्षेत्रों में सर्वे शुरू करने का फैसला किया है। इसमें राजस्व, वन, नजूल भूमि का चिह्नाकंन, भौगोलिक स्थितियों की बनावट, सड़कों आदि का डाटा जुटाना तैयार कर दिया है। इसके बाद इन क्षेत्रों में अर्द्धनिर्मित व निर्माणाधीन भवनों के लिए नीति बनाने पर भी विचार किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 