Haldwani news- धोखाधड़ी के मामले में एमबीपीजी कॉलेज के समाज शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी को लेकर खोजबीन कर रही थी। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भवानीगंज निवासी पल्लवी गोयल ने समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर पर 74 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। मुखानी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य को भी इस संबंध में पत्र लिखा था। आरोप था कि अशोक ने मई से अगस्त 2019 के बीच में अलग-अलग कामों का हवाला देते हुए करीब 63 लाख रुपए की धनराशि उधार ली थी। इसके बाद में मकान बेचने के नाम पर 11 लाख फिर से ले लिए थे।
पल्लवी गोयल ने 2019 में पुलिस का तहरीत सौंपी थी। जिसमें उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर अशोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का अरोप लगाया था। इसके अलावा तहरीर में कहा गया था कि अशोक ने हल्द्वानी के अमरावती बस्ती फेज-1ए मल्ली बमौरी हरि नगर स्थित 1700 वर्ग फुीट के मकान को महिला के नाम करने की बात कही। इसके लिए भी अशोक ने महिला से करीब 11 लाख रुपए यह कहकर मांग लिए कि मकान की कीमत ज़्यादा है। कुल मिलाकर अशोक ने 74 लाख रुपए ले लिए।

जिसके बाद अशोक नने पैसे वापस नहीं किये। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है। मुखानी थाना एसओ सुशील कुमार ने बताया कि अशोक कुमार से उनकी तरफ की बात जानने के लिए फफोन किया गया था लेकिन वह बंद था। पिुलहाल उनके खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
