लालकुआं। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट के बाद मेडिकल कराने आए हल्दूचौड़ निवासी दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट के चलते चिकित्सालय में आए रोगियों में हड़कंप मच गया, और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सीमा आर्य और डॉ लव पांडे ने बमुश्किल मामले का बीच बचाव किया, परंतु जब दोनों पक्ष नहीं रुके तो पुलिस को सूचना देनी पड़ी, जैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से फरार हो गए, मारपीट के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर स्मैक तस्करी करने का आरोप भी लगा रहे थे, तथा दोनों ही पक्ष स्वास्थ्य केंद्र में अपना मेडिकल कराने पहुंचे थे कि आपस में ही दोनों के बीच मारपीट हो गई, पुलिस उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर दोनों पक्ष भिड़ गए, तथा एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में तहरीर भी दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
