हल्द्वानी। गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी युवक की अमृतपुर के समीप गौला नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई।
हादसा मंगलवार शाम को हुआ जब युवक दोस्तों के साथ अमृतपुर की तरफ नहाने गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी निवासी 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत पुत्र स्व.बाला सिंह हल्द्वानी स्थित मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहता था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही भूपेश ने समूह-ग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को भूपेश घर से दोस्तों के संग घूमने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भूपेश के दोस्तों का नंबर तलाश कर उनसे संपर्क किया तब पता चला कि वह नहाने के लिए अमृतपुर में अमिया के पास गौला नदी में गए थे। वहां भूपेश डूब गया।
दोस्तों ने भूपेश को नदी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे तत्काल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। मामले में परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन 
