हल्द्वानी- आईजी दफ्तर में तैनात सिपाही ने बीती रात आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि पहले उसने एक हाथ की कलाई काटी और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो की मौत तीन घायल
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाला 36 वर्षीय पुष्कर सिंह बिष्ट आईजी दफ्तर में टेलिफोनिक ड्यूटी पर था और आईजी दफ्तर के बगल में ही कॉलोनी में वह किराए में कमरे में अकेला रहता था। शुक्रवार की रात को साथी पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ जिसके बाद साथ ही पुलिसकर्मी उसे खोजते हुए कमरे तक पहुंच गए जहां पुष्कर बेहोशी की हालत में पड़ा था।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो की मौत तीन घायल
पुष्कर ने अपने दाहिने हाथ की कलाई भी काटी थी और जहर भी गटका हुआ था पुलिस के मुताबिक कमरे से जहर के रैपर भी मिले हैं घटना की जानकारी मिलते ही सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी एसएसआई मंगल सिंह चौकी इंचार्ज हीरानगर राजवीर नेगी सहित फॉरेंसिक टीम प्रभारी नंदन रावत भी मौके पर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली फिलहाल सिपाही के शव मोर्चरी में भेजा गया है और परिजनों को जानकारी दे दी गई है साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, जानिए किनको मिली कहां जिम्मेदारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 

